फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई को हटाने के आदेश, होगी धन की वसूली

Tue, 28 Jul 2015 11:34 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलर आधारित मिनी पाइप पेयजल योजना की स्थापना में खेल उजागर होने के बाद भी दोषी जेई पर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


अब मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने जेई को रिलीव करने के साथ ही उसके खिलाफ कार्रवाई व कितने धन का बंदरबांट हुआ, उसकी वसूली कराने के आदेश दिए हैं।

सतांव ब्लॉक क्षेत्र के मनेहरू में सोलर आधारित मिनी पाइप पेयजल योजना स्थापित करने में खेल किया गया। 75 लाख से अधिक की धनराशि खर्च करने के बाद भी लोगों को शुद्घ पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


 शिकायत मुख्यमंत्री से होने पर डीडीओ ने इसकी जांच की तो खेल उजागर हुआ। जल निगम के एक्सईएन से कार्यों के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं दी गई।

मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए सीडीओ ने जेई लक्ष्मी प्रसाद को तत्काल रिलीव करने और कितनी राशि का घपला किया गया, उसकी वसूली करने के आदेश के साथ उसके खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश एक्सईएन को दिए हैं।
विज्ञापन


सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक्सईएन से नए सिरे से ब्योरा मांगा गया है, ताकि पता लग सके कि कितने धन का बंदरबांट किया गया है। न देने पर एक्सईएन के खिलाफ लिखा-पढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें