फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: त्रिवेणी, केवी और मालदा एक्सप्रेस आज नहीं आएगी

Thu, 29 Jan 2026 09:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली तीन ट्रेनें निरस्त होने के कारण शुक्रवार को नहीं आएंगी। इनमें नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस शामिल है। बृहस्पतिवार को बनारस-देहरादून जनता मेल और शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त रही। इसके अलावा कई ट्रेनें काफी विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस ने साढ़े तीन घंटे और प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस ने पौने तीन घंटे इंतजार कराया। प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल व सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस सवा घंटे, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर व प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस पौन घंटे, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, देहरादून-बनारस जनता मेल, बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल आधे घंटे और प्रयागराज-गोरखपुर वंदेभारत 15 मिनट विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि कोहरे की वजह से ट्रेनें निरस्त हुई हैं। लंबी दूरी की ट्रेनें कोहरे के कारण ही विलंब से आईं।

सिग्नल में फाल्ट से रुकी उद्योग नगरी
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस के संचालन में सिग्नल की खराबी से दिक्कत आई। यह ट्रेन बुधवार को देर शाम रायबरेली स्टेशन पर करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस करीब 40 मिनट की देरी से रायबरेली स्टेशन पहुंची, लेकिन सिग्नल में खराबी की वजह से रवाना नहीं हो सकी। खराबी दूर हुई तो यह ट्रेन रवाना की गई। इससे ट्रेन की लेटलतीफी बढ़कर करीब एक घंटे हो गई। यातायात निरीक्षक का कहना है कि सिग्नल फेल्योर की जानकारी जरूर मिली थी, लेकिन इस वजह से ट्रेन नहीं रोकी गई। एक ट्रेन पहले से आगे दौड़ रही थी, जिसके अगले स्टेशन पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था। इस वजह से उद्योग नगरी रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें