शहर के रेलवे स्टेशन पर धूप का आनंद लेते हुए ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के रद्द होने और विलंब से आने के कारण यात्री परेशान हुए। शनिवार को बनारस और देहरादून के बीच दौड़ने वाली जनता मेल (अप-डाउन दोनों) और टनकपुर से शक्ति नगर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त होने के कारण नहीं आई। लंबी दूरी की ट्रेनों ने भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस ने डेढ़ घंटे और आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस ने एक घंटे इंतजार कराया।
बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर, बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस सवा घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे और प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, पटना-जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर आधे घंटे विलंब से आई।
शुक्रवार रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर दो घंटे, कानपुर-रायबरेली पैसेंजर सवा घंटे, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे, प्रयागराज-लखनऊ नौचंदी एक्सप्रेस पौन घंटे और बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं।