फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बिना परमीशन काटे गए पेड़, ठेकेदार समेत चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। कृषि वानिकी सहकारी समिति मलिकमऊ में बिना परमीशन के सागौन के 37, शीशम के पांच हरे पेड़ काट दिए गए। वनरक्षक की तहरीर पर ठेकेदार समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि बड़े पैमाने पर पेड़ काटे गए हैं। वनरक्षक की तरफ से एफआईआर में पेड़ों की संख्या कम दिखाई गई है। वन विभाग-पुलिस की मिलीभगत के चलते आए दिन हरे पेड़ काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन


वनरक्षक एवं बीट प्रभारी मोहनलाल के मुताबिक 24 जनवरी को सागौन और शीशम के पेड़ काट दिए गए। काफी लकड़ी भी गायब कर दी गई। पेड़ कटान की परमीशन विभाग से नहीं ली गई। ग्रामीणों के आरोप निराधार है।

गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि वनरक्षक की तहरीर पर हरचंदपुर थाना क्षेत्र के शोरा गंगागंज निवासी ठेकेदार जितेंद्र, लखन का पुरवा के शिवपूजन, रायबरेली शहर के अहिया रायपुर निवासी अनूप सोनकर, वृक्ष मालिक पूरे लंबई गांव निवासी रामपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मौके से लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। तीन इलेक्ट्रानिक मशीन, कुल्हाड़ी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें