फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतू में बिजली तारों पर गिरा पेड़, रोकी गाडिय़ां

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रतापगढ़-रायबरेली रेल मार्ग पर शनिवार रात अंतू और अमेठी रेलवे स्टेशनों के बीच सहजीपुर हाल्ट पर इलेक्ट्रिक लाइन पर पेड़ गिर गया था। इससे वाराणसी से लखनऊ को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोक कर चलाया गया। इस वजह से यह गाड़ी पांच घंटे की देरी से यहां पहुंची। इस गाड़ी के यहां रात 8 बजे पहुंचने का समय निर्धारित है, लेकिन यह गाड़ी मध्यरात्रि एक बजे आई।
विज्ञापन

इसी तरह जौनपुर से रायबरेली लौटने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी चार घंटे की देरी से यहां पहुंची। इस गाड़ी को प्रतापगढ़ में तीन घंटे तक रोके रखा गया। दूसरी तरफ मुंबई से लौटने वाली गाड़ी साकेत लिंक एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से यहां पहुंची। इस गाड़ी को रविवार को सुबह 8 बजे के बजाए शाम 4 बजे के बाद पहुंची।
इसी वजह से शाम को मुंबई जाने के लिए रायबरेली से रवाना होने वाली साकेत लिंक एक्सप्रेस समय से नहीं चलाई जा सकी। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि शनिवार रात अंतू के पास पेड़ गिरने से करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा, जिससे यहां आने वाली दो गाड़ियां रास्ते में रोक कर चलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें