फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में कायाकल्प के नाम पर काट दिए कई पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। विकास क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में कायाकल्प के नाम पर कई पेड़ काट दिए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि पेड़ काटने से पहले कोई अनुमति नहीं ली गई।
विज्ञापन

यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले में प्रधानाध्यापक से जवाब तलब किया है। साथ ही पेड़ की लकड़ी को सुरक्षित रखे जाने के निर्देश दिए हैं।
मामला हरचंदपुर विकास क्षेत्र के अजमतउल्लागंज गांव के प्राथमिक विद्यालय का है। इस विद्यालय परिसर में लगे पेड़ कटवाए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

यह कहा जा रहा है कि कायाकल्प के नाम पर विद्यालय परिसर में बिना किसी अनुमति के यूकेलिप्टस पेड़ कटवा दिए गए हैं। ये पेड़ काफी वर्ष पुराने हैं। प्राथमिक विद्यालय अजमतउल्लागंज के प्रधानाध्यापक एसपी सिंह का कहना है कि विद्यालय में कायाकल्प के अंतर्गत सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है।
कायाकल्प के तहत ही इंटरलॉकिंग लगवाई जानी है। इसीलिए कुछ पेड़ काटे गए हैं। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी आरके कश्यप का कहना है कि विद्यालय परिसर में लगे पेड़ काटे जाने की सूचना प्राप्त हुई है।
इस मामले में प्रधानाध्यापक से जवाब तलब किया गया है कि वह पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार करके दें। उन्होंने प्रधानाध्यापक को यह निर्देश भी दिए हैं कि काटे गए पेड़ों की लकड़ी को सुरक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें