फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह बाद भी नहीं बदला गया महमूदअली गांव का ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं की लापरवाही से छतोह ब्लॉक क्षेत्र के महमूदअली गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है। जबकि अवर अभियंता खराब ट्रांसफार्मर वर्कशॉप भेज चुकें हैं। खराब ट्रांसफार्मर बदले नहीं जाने से लोग खासे नाराज हैं।
विज्ञापन

छतोह विकास क्षेत्र के महमूदअली मजरे नसीराबाद गांव में सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण कराया गया है। करीब पांच महीने पहले गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। एक हजार की आबादी वाले गांव में इस ट्रांसफार्मर से करीब 50 कनेक्शन हैं। ग्रामीणों ने बताया कि छतोह विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता बीरेंद्र कुमार से ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत की थी।
उन्होंने इंडेंट बनाकर ट्रांसफार्मर वर्कशाप भेज दिया। आज तक ट्रांसफार्मर वापस नहीं आया है। नाराज ग्रामीण रामअचल, विशाल सिंह, राकेश सिंह, रामकुमार, राजकुमार, शेर, बृजेश, शत्रोहन, अरुण, रामनोहर व तेजबहादुर ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नसीराबाद संगीता देवी ने चेतावनी दी कि ट्रांसफार्मर नहीं बदला जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। अवर अभियंता बीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए इंडेट वर्कशॉप भेज दिया गया है।
उधर, वर्कशॉप के एसडीओ तसमीम खान ने बताया कि गांव में सौभाग्य योजना के तहत ट्रांसफार्मर लगा है। यदि तीन साल के ऊपर का ट्रांसफार्मर है तो वर्कशॉप से बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें