ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पड़ताल की।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जिल्लहवा मजरे मतरौली गांव निवासी राजाराम मौर्य (45) किसी आवश्यक काम से साइकिल से सोमवार की दोपहर बाबूगंज बाजार गया था। इसी दौरान वह प्रयागराज की ओर से लखनऊ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही राजाराम की दर्दनाक मौत हो गई। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।