फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग, अफरातफरी

Sun, 02 Aug 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कचेहरी रोड दमकल कार्यालय के निकट ट्रांसफार्मर में लगी आग। 
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे स्पार्किंग होने से ट्रांसफार्मर से निकली केबल धू-धू कर जलने लगीं। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर में भी आग पकड़ ली। तेज लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। इससे डिग्री कॉलेज चौराहा, दमकल कार्यालय, कचहरी रोड की बिजली गुल हो गई। बिजली बंद होने के बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। इस दौरान करीब एक घंटे तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन


डिग्री कॉलेज चौराहा से ओवरब्रिज की तरफ जाने वाले मार्ग के किनारे कई ट्रांसफार्मर रखे हैं। इनसे कलेक्ट्रेट, डिग्री कॉलेज चौराहा समेत आसपास उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है। दोपहर बाद 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आसपास के रहने वाले रामजियावन, माता प्रसाद अग्रहरि, ओम प्रकाश दीक्षित ने बताया कि कई दिनों से ट्रांसफार्मर से निकली केबलों में स्पार्किंग हो रही थी।

स्पार्किंग के चलते पहले एलटी लाइन की निकली केबल जलने लगी। इसके बाद हाईटेंशन की तरफ की केबल जल उठी। आग तेज हुई, तो ट्रांसफार्मर से निकले तेल में पकड़ ली। इससे तेज लपटें निकलीं। बिजली बंद होने पर दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। अवर अभियंता सीएस दुबे ने बताया कि आग लगने से केबल जली थी। ट्रांसफार्मर सुरक्षित था। केबल बदलकर बिजली बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें