फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बैंकों की हड़ताल से 500 करोड़ का लेनदेन रहा ठप

Sat, 12 Sep 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में पीएनबी के सामने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बैंककर्मी। संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के नेतृत्व में बैंक कर्मियों ने शुक्रवार को हड़ताल की। इससे बैंकों के शटर बंद रहे। यह हड़ताल पांच दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई में हुए भेदभाव के विरोध में की गई।
विज्ञापन


इस दौरान बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने भारतीय बैंक संघ की वादाखिलाफी के खिलाफ आवाज उठाई। जुलूस निकालकर अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए आवाज उठाई गई। हड़ताल के कारण बैंकों में कामकाज बंद रहा और 500 करोड़ रुपये का बैंकिंग लेनदेन नहीं हो सका।

शुक्रवार सुबह पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैंक, केनरा बैंक, ग्रामीण बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने बीएसएनएल कार्यालय से जुलूस निकाला।
विज्ञापन


जुलूस डिग्री कॉलेज चौराहा, कचहरी रोड, हाथी पार्क से होते हुए सुपर मार्केट पर खत्म हुआ। आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज के पास प्रदर्शनकारियों ने तीन निजी बैंकों को भी बंद कर दिया। फोरम ऑफ बैंक यूनियन के मुख्य मधुरेश कुमार सिंह ने बताया कि यदि भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने पांच दिवसीय बैंकिंग नहीं मानी तो आगे तीन दिवसीय और भी जोरदार हड़ताल की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बैंकों में पांच दिवसीय कार्य के लिए कई वर्षों से मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया कि 28 से 30 सितंबर तक फिर से हड़ताल होगी और मांग पूरी न हुई तो 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर आशुतोष कुमार, अभिषेक सिंह, अरुण सिंह, माताप्रसाद, आयज अहमद, विकल्प श्री, रेखा शुक्ल, विजय कुमार व सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें