फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दिल्ली व पंजाब से लौटने वाली ट्रेनों में ज्यादा भीड़

Tue, 03 Mar 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। होली का पर्व मनाने के लिए दूसरे प्रांतों और बड़े शहरों से लौटने वालों की भीड़ सोमवार को कुछ ज्यादा ही रही। खासकर दिल्ली और पंजाब से आने वाली ट्रेनों में बोगियां भरी रहीं। ज्यादातर यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। स्टेशनों पर भी भीड़ अधिक होने के कारण ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए धक्कामुक्की करनी पड़ी। मंगलवार से भीड़ कम होगी। तीन दिन तक सन्नाटा दूर होगा और वापस जाने वालों की भीड़ नजर आने लगेगी। भीड़ की वजह से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही। ट्रेनों में भी सतर्कता बरती गई। ट्रेनों के देर से आने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

दिल्ली से वाराणसी जाने वाली स्पेशल ट्रेन ने सवा सात घंटे इंतजार कराया, वहीं चंडीगढ़ से वाराणसी जाने वाली स्पेशल ट्रेन सवा पांच घंटे विलंब से आई। सियालदह से दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन भी लगभग साढ़े चार घंटे देर से पहुंची। नियमित ट्रेनों में पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस ने साढ़े तीन घंटे और सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस व अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल ने ढाई घंटे इंतजार कराया।
बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल व बनारस-देहरादून जनता मेल डेढ़ घंटे, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस सवा घंटे और लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस व प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर एक घंटे विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पर्व के मद्देनजर ट्रेनों में भीड़ अधिक रही। ट्रेनों के संचालन में सतर्कता बरती गई, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें