फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एफएलएन और एनसीईआरटी की पुस्तकों पर प्रशिक्षण शुरू

Wed, 16 Sep 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विशेश्वरगंज में एफएलएन प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित शिक्षक व अन्य। 
विज्ञापन
विशेश्वरगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) तथा एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजन के साथ किया गया।
विज्ञापन



प्रशिक्षक अजय गिरि, आरपी राम सुहावन और विजय प्रभात चौहान ने विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया। इस दौरान प्रशिक्षण के उद्देश्य, आवश्यकता और विशेषताओं के बारे में शिक्षकों को विस्तार से जानकारी दी गई। एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों के उपयोग और गणित मेला के संबंध में भी शिक्षकों को समग्र जानकारी दी गई।


प्रशिक्षण में गुंजन सिंह, अशोक कुमार त्रिपाठी, अंकित मिश्रा, चंद्रिका सिंह, आशीष पांडे, अनूप सोनी, पुनीत अग्रवाल और राजीव तिवारी समेत शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें