फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायाधीश, सीडीओ व विधायक समेत 1075 को लगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में शनिवार को कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रवींद्र विक्रम सिंह, सीडीओ अभिषेक गोयल और बछरावां में भाजपा विधायक रामनरेश रावत समेत 1075 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। टीका लगवाने के लिए लोगों में जोश देखने को मिला।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में वृद्धजनों के साथ ही 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार लोगों में कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं। शनिवार को जिले में 3030 लोगों में टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 1075 लोगों ने टीके लगवाए। न्यायाधीश के साथ ही सीडीओ ने भी टीके लगवाए हैं। बछरावां में भाजपा विधायक ने भी टीके लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें