फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई स्पीड ट्रेन के लिए ट्रैक बिछाने को सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। हाईस्पीड ट्रेन चलाने का सपना हकीकत बन सके, इसकी शुरुआत हो चुकी है। क्षेत्र में टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है। टीम जानने का प्रयास कर रही है कि जिधर से होकर ट्रैक बिछेगा, उधर किन लोगों के खेत और मकान चपेट में आएंगे। तीन चरणों में होने वाला काम 2028 में पूरा होने की उम्मीद है। इससे दिल्ली से वाराणसी तक 865 किलोमीटर का सफर हाईस्पीड ट्रेन से महज चार घंटे में तय कर सकेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र में इटौरा बुजुर्ग ग्राम पंचायत के गांव सलारपुर, वंशपुर समेत कई गांवों में रविवार को दिल्ली से आई टीम ने दिल्ली से वाराणसी तक जाने वाली हाईस्पीड ट्रेन के रूट का सर्वे किया। सर्वे करने का जिम्मा इजिस इंडिया लिमिटेड कंपनी को मिला है। सर्वे टीम के एक सदस्य राज कुमार राव ने बताया कि वे लोग हाईस्पीड ट्रेन के लिए तैयार होने वाले रूट में आने वाले मकान आदि स्थलों को चिह्नित कर उनका सत्यापन कर रहे हैं। हाईस्पीड ट्रेन के लिए जो रूट बनाया गया है, उसकी चौड़ाई 17 मीटर तय की गई है।
उन्होंने बताया कि इस रूट पर चलने वाली हाईस्पीड ट्रेन 300 से 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। यह ट्रेन दिल्ली से वाराणसी तक 865 किलोमीटर की दूरी को महज चार घंटे में तय करेगी। इसका रूट तीन फेज में तैयार होगा। पहला फेज दिल्ली से आगरा तक 2024 में, दूसरा फेज आगरा से लखनऊ तक 2026 में और आखिरी फेज लखनऊ से वाराणसी तक 2028 में पूरा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें