फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की कोरोना से मौत, संख्या बढ़कर 111 हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में 15 दिन बाद कोरोना संक्रमित एक वृद्धा ने दम तोड़ दिया। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की मौतों की संख्या बढ़कर 111 हो गई है। सोमवार को 2498 लोगों की कोरोना की जांच में मात्र दो लोग संक्रमित पाए गए, जबकि पहले से संक्रमित 11 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि लालगंज क्षेत्र के डोडेपुर मजरे अतरहर की 72 वर्षीय महिला को 22 दिसंबर को कोरोना संक्रमित होने के बाद लखनऊ के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया है।
सोमवार को जिले में 2498 लोगों की जांच की गई। इसमें दो लोग संक्रमित मिले। पहले से संक्रमित 11 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए। जिले में अब तक संक्रमित 5529 मरीजों में 5337 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान समय में 81 एक्टिव मरीज हैं। इसमें 25 मरीज होम आइसोलेट में भेजे गए हैं। सोमवार को बाहर से आए लोगों की रेलवे स्टेशन पर कोरोना की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें