फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की वजह से ट्रेनों व बसों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, मुसाफिर हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोहरे की वजह से ट्रेनों और बसों की रफ्तार भी सुस्त हो गई है। यही वजह है कि लंबी दूरी की ट्रेनें दो-दो घंटे की देरी से यहां पहुंच रही हैं। बसें भी सफर तय करने में दोगुना समय ले रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली से प्रतापगढ़ लौटने वाली गाड़ी संख्या 04208 पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटा, नई दिल्ली से पुरी लौटने वाली गाड़ी संख्या 02876 नीलांचल एक्सप्रेस दो घंटा, वाराणसी से देहरादून जाने वाली गाड़ी संख्या 04265 जनता एक्सप्रेस पौने दो घंटा और देहरादून से वाराणसी लौटने वाली गाड़ी संख्या 04266 जनता एक्सप्रेस पौन घंटा की देरी से यहां पहुंची।
स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि कोहरे की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनें देर से आ रहीं हैं। उधर, रोडवेज बसों की गति भी धीमी हो गई है। दिन में भले ही बसें समय से गंतव्य पहुंच रही हैं, लेकिन सुबह और शाम को चलने वाली ज्यादातर बसें रास्ता तय करने में दोगुना समय लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें