फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: धोबहा रेलवे क्रॉसिंग से आवागमन बंद

Fri, 10 Oct 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर ब्लाॅक के धोबहा नहर रेलवे क्रॉसिंग को रेलवे ने पूरी तरह से बंद कर दिया है। क्रॉसिंग बंद होने से ग्रामीणों को पांच किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है। रेलवे कर्मचारियों की कार्यशैली से ग्रामीणों में रोष है। मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग होने के कारण इसे बंद किया गया है। इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे लाइन पार कर बाइपास व जगतपुर के लोग आसानी से आते-जाते हैं। बृहस्पतिवार को रेलवे कर्मियों ने क्रॉसिंग पर स्लीपर रखकर रोड बंद कर दिया। ग्रामीणों को पांच किमी का चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा है।

ग्रामीण अतुल सिंह, कमलेश, विजय बहादुर, रामदुलारे, कौशल कुमार, जयप्रकाश, शीतला प्रसाद, शारदा प्रसाद व रामविष्णु चौधरी का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग हमेशा खुली रहती थी। प्रतिदिन हजारों लोगों को आवागमन था, लेकिन मार्ग बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य राकेश राना ने डीआरएम को पत्र लिखकर रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें