फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर आज से बंद होगा वाहनों का आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर सोमवार से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद होगा। सीवर लाइन की खोदाई के लिए ऐसा किया गया है। गंतव्य तक पहुंचने के लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर गोरा बाजार से सम्राट नगर तक सीवर लाइन बिछाई जानी है। साथ ही सड़क का मरम्मत कार्य कराया जाना है। रविवार को नागरिकों का आक्रोश देखते हुए डीएम वैभव श्रीवास्तव ने सोमवार से खोदाई का कार्य कराने के लिए रूट डायवर्जन के निर्देश दिए।
ट्रैफिक इंचार्ज रेखा सिंह ने बताया कि डीह की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन मुंशीगंज वाया भदोखर, सूची होकर डीह, परशदेपुर जाएंगे। हल्के वाहन वाया मुंशीगंज, बेहटा पुल होकर गतंव्य स्थान को जाएंगे। जाम की समस्या न होने पाए, इसके लिए ट्रैफिक सिपाहियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें