फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक इंचार्ज ने पीआरडी जवान के साथ की गालीगलौज और धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ट्रैफिक इंचार्ज प्रशांत भदौरिया ने न सिर्फ एक पीआरडी जवान के साथ गालीगलौज की, बल्कि ड्यूटी कटवाने के साथ जानमाल की धमकी तक दे डाली। प्रकरण के चार दिन बाद मंगलवार को पीड़ित जवान कार्रवाई की आस लेकर एसपी दफ्तर पहुंचा। पुलिस अफसरों को अपना दुखड़ा सुनाया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के खुचमा गांव निवासी राम आशीष एवं पीआरडी जवान ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 20 जुलाई को वह दीवानी कचहरी गेट पर ड्यूटी कर रहा था। इसी बीच यातायात प्रभारी पहुंचे और उसे गालियां देेते हुए अभद्र व्यवहार किया। इसके पहले भी तीन चार बार जब वह बस स्टेशन पर ड्यूटी पर था, तभी उसके साथ गालीगलौज की गई।
इस दौरान उसकी ड्यूटी कटवाने के साथ जानमाल की धमकी दी। उसका आरोप है कि उसे सिविल लाइंस ले गए और पूछा कि तुमने मेरे खिलाफ एसपी को कोई पत्र दिया है। इस पर उसने बताया कि कोई पत्र एसपी को नहीं दिया है। इसके बाद भी उसका उत्पीड़न किया गया। मजबूर होकर उसने एसपी से शिकायत की और यातायात प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ट्रैफिक इंचार्ज प्रशांत भदौैरिया का कहना है कि दीवानी कचहरी गेट के पास जाम लगा था। जाम की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचा तो पीआरडी जवान राम आशीष बैठा हुआ था। इस पर उससे जाम हटाने की बात कही गई तो वह अभद्र व्यवहार करने लगा। इसकी रिपोर्ट एसपी को भेजी गई थी। पीआरडी जवान के साथ कोई अभद्रता नहीं की गई।
एसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि ट्रैफिक इंचार्ज ने पीआरडी जवान राम आशीष की कार्य के प्रति लापरवाही बरतने की शिकायत की थी। ट्रैफिक इंचार्ज की शिकायत पर पीआरडी जवान के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी को पत्र लिखा गया है। पीआरडी जवान की तरफ से जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी भी जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही मिले तो ट्रैफिक इंचार्ज पर भी कार्रवाई की जाएगी।
जिला युवा कल्याण अधिकारी एमएल रमन बोले एसपी के पत्र पर पीआरडी जवान राम आशीष से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जवान के बयान भी दर्ज किए गए हैं। बयान में उसने ट्रैफिक इंचार्ज प्रशांत सिंह भदौरिया पर अभद्र व्यवहार करने और धमकाने का आरोप लगाया है। पीआरडी जवान मेरे विभाग का है। इसलिए स्वयं इस प्रकरण की जांच करूंगा। यदि जांच में ट्रैफिक इंचार्ज की मनमानी मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र लिखा जाएगा। पीआरडी जवान के साथ किसी तरह की मनमानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें