फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पानी की समस्या के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 09 Jul 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के सब्जीमंडी में विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते व्यापारी।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के प्रमुख बाजारों में पेयजल और सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था न होने से नाराज व्यापारियों ने बुधवार को विशंभर मार्केट में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन



प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना था कि शहर के बाजारों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहक आते हैं, लेकिन पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इसका सबसे अधिक असर महिलाओं, बुजुर्गों और बाहर से आने वाले लोगों पर पड़ता है। उनका आरोप है कि नगर पालिका से कई बार मांग करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।


व्यापारी नेता अतुल गुप्ता ने बताया कि सुपर मार्केट से लेकर खोया मंडी तक बड़ी संख्या में व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालित हैं, लेकिन पूरे क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। वहीं, सीवर लाइन की खुदाई के कारण पहले से ही व्यापार प्रभावित है। ऐसे में बुनियादी सुविधाओं का अभाव व्यापारियों और ग्राहकों की परेशानी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन



व्यापारियों हिमांशु रस्तोगी, अंजनी गुप्ता, अशोक सचदेवा, सरदार सोनू, गुरबख्श सिंह बग्गा, प्रभाकर गुप्ता, सौमिल जायसवाल और ऋषभ ने बताया कि यह समस्या वर्षों पुरानी है। पहले बाजार का दायरा छोटा होने से परेशानी कम थी, लेकिन अब बाजार के विस्तार के साथ सार्वजनिक सुविधाओं की जरूरत भी बढ़ गई है।


व्यापारियों ने बताया कि पुराने जीजीआईसी स्कूल के पास सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग पहले भी की गई थी। नगर पालिका ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि यदि स्थायी शौचालय बनाना संभव नहीं है तो कम से कम सशुल्क (पेड) सार्वजनिक शौचालय और पेयजल की व्यवस्था तत्काल कराई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें