फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 24 किलो धनिया व 23 पैकेट सब्जी मसाला किया जब्त

Thu, 09 Jul 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। खाद्य आयुक्त के आदेश पर बुधवार को शहर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने मसालों की गुणवत्ता की जांच परख की। इस दौरान जांच में प्रथम दृष्टया घटिया गुणवत्ता का आशंकित मसाला मिलने पर 24 किलो धनिया पाउडर के साथ 23 पैकेट सब्जी मसाला को जब्त कर सीज किया। साथ ही मसालों के नमूने भी लैब जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच के दौरान मधुबन मार्केट में प्रतिभा मसाले की दुकान में गंदगी मिलने पर इसके संचालन पर रोक लगाने की कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन


सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि टीम ने सबसे पहले आईटीआई कॉलोनी दूरभाष नगर स्थित तेजस एंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया। इस दौरान धनिया पाउडर का एक विधिक नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी ने जांच के लिए भरा। निर्धारित मानकों के अनुरूप लेबलिंग न पाए जाने पर पैकेजिंग एक्ट के उल्लंघन पर टीम ने करीब 24 किलो धनिया पाउडर सीज कर दिया गया।

मधुबन मार्केट स्थित ज्ञान प्रकाश के प्रतिष्ठान से सब्जी मसाला का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने जांच के लिए भेजने के साथ ही 23 पैकेट सब्जी मसाला सीज किया। प्रतिभा मसाले की दुकान से धनिया पाउडर का नमूना जांच के लिए भेजने के साथ ही मानक के अनुरूप साफ सफाई न मिलने पर दुकान के संचालन पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें