फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी का खौफ, आत्मसमर्पण करने कोतवाली पहुंच गया टॉपटेन अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भरी दुपहर, गले में अंगौछा, हाथों में सेरंडर करने के लिए लिखी हुई तख्ती। ऐसे ही नजारे के बीच पुलिसिया खौफ से घबराया एक टॉपटेन अपराधी ने मंगलवार को खुद डलमऊ कोतवाली पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। हाथ में तख्ती लिए अपराधी कोतवाली पहुंचा तो पुलिसकर्मी और कोतवाल अवाक रह गए। उसके खिलाफ कोर्ट की तरफ से वारंट जारी किया गया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापा मार रही थी।
विज्ञापन

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के शेखवाड़ा मोहल्ला निवासी ताज मोहम्मद के खिलाफ गोकशी समेत सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे टॉपटेन अपराधी के रूप में चिह्नित किया गया था। एक मामले में कोर्ट ने वारंट जारी किया था। कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने दो दिन पहले उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पकड़ न सके, वह फरार हो गया। मंगलवार को ताज मोहम्मद हाथ में तख्ती लिए कोतवाली पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।
तख्ती में उसने लिखा था कि साहब मैं टॉप-10 में चिह्नित हूं और मेरा वारंट भी निकल गया है। आप लोग मुझे तलाश रहे हो। मैं अपने आप थाने पर सरेंडर करने आया हूं। कोतवाल ने बताया कि पुलिस के खौफ के चलते टॉपटेन अपराधी ने स्वयं कोतवाली आकर आत्मसमर्पण किया है। उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें