रायबरेली। शहर स्थित अमोल विहार कॉलोनी में रायबरेली विकास प्राधिकरण की ओर से बनवाए गए एमआईजी और एलआईजी भवनों के आवंटन के लिए 21 दिसंबर को लॉटरी होगी। आरडीए में 11 एलआईजी भवनों के लिए छह व सात एमआईजी के लिए 12 फॉर्म जमा किए गए हैं। इन्हीं आवेदकों को आवास आवंटित किए जाएंगे।
आरडीए के सचिव बीपी मौर्या ने बताया कि आरडीए की ओर से एकता विहार और अमोल विहार में एमआईजी, मिनी एमआईजी, एलआईजी भवन बनवाए हैं। ज्यादातर आवासों के आवंटन का काम पूरा हो चुका है लेकिन सात एमआईजी और 11 एलआईजी आवासों के आवंटन का काम बाकी है।
11 एलआईजी आवासों के लिए मात्र छह आवेदन आए हैं जबकि सात एमआईजी भवनों के लिए 12 आवेदन आएं हैं। 21 दिसंबर को लॉटरी के माध्यम से भवनों का आवंटन किया जाएगा।