जिले की सांसद सोनिया गांधी दो दिवसीय दौरे पर नौ सितंबर को आ सकती हैं। दौरे के मद्देनजर उनके प्रतिनिधि किशोरीलाल शर्मा व निजी सचिव धीरज श्रीवास्तव सोमवार को यहां पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि सोनिया गांधी का दो दिन का दौरा संभावित है। वे यहां जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण की बैठक में हिस्सा लेने के साथ कांग्रेसियों से भी मुलाकात कर सकती हैं।