रायबरेली। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार गांधी जयंती सादगी के साथ मनाई जाएगी। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि 02 अक्तूबर को सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही भजन आदि का भी गायन होगा। दलित बाहुल्य क्षेत्रों, वार्डों और गांवों में सफाई अभियान के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो मलिन बस्तियों में हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया जाएगा।