फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जिले में आज नौ केंद्रों पर परीक्षा देंगे 4224 अभ्यर्थी

विज्ञापन
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबेडकरनगर।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में जीआईसी प्रवक्ता परीक्षा रविवार को नौ केंद्रों पर होगी। यहां 4,224 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एक पाली में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह आठ बजे से शुरू होगा, जबकि सुबह 8:45 बजे के बाद केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस कौस्तुभ सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी, कौमी इंटर कॉलेज टांडा, आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा, एचटी इंटा कॉलेज टांडा, टीएन पीजी कॉलेज टांडा, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर, जयराम वर्मा बापू स्मारक इंटर कॉलेज नाऊसांडा को केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य गैजेट्स पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। सभी केंद्रों पर प्रवेश के दौरान चेकिंग की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग से चेकिंग कक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ईशा प्रिया ने संबंधित प्रधानाचार्यों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखते हुए प्रश्नपत्रों के सुरक्षित वितरण की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता निरंतर बनी रहे। अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, बिजली व बैठने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को केंद्र में प्रवेश न दिया जाए।
13 विषयों के लिए आयोजित होगी परीक्षा : आयोग ने परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा हिंदी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, भौतिकी, उर्दू, गणित, समाजशास्त्र, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, नागरिक शास्त्र और रसायन विज्ञान सहित कुल 13 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों को श्रुति लेखक (स्क्राइब) की सुविधा प्रदान की जाएगी। इन्हें प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें