फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 18 ब्लॉक प्रमुख शपथ लेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख व सदस्यों को जिस दिन का इंतजार था, वह घड़ी आ गई। जिले के 18 ब्लॉकों में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों के हाथों में मंगलवार को विकास की चाबी आ जाएगी। जिला प्रशासन ने ब्लॉक मुख्यालयों पर ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाने की सभी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

सात ब्लॉकों में एसडीएम, एक ब्लॉक में तहसीलदार और 10 में खंड विकास अधिकारी ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाएंगे। सुबह 11 बजे 11 ब्लॉकों में और अपराह्न दो बजे सात ब्लॉकों में शपथग्रहण होगा। शासन से ताजपोशी की तिथि घोषित होने के बाद 20 जुलाई को 1301 सदस्यों के साथ 18 ब्लॉक प्रमुख अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्ण निर्वहन करने की शपथ लेंगे। इसकेे लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।
शपथ ग्रहण समारोह सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे। प्रमुखों के साथ ही सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ लेने के लिए न्योता दिया गया है। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने के आदेश दिए गए हैं। अमावां, हरचंदपुर, महराजगंज, लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार व सलोन में एसडीएम शपथ दिलाएंगे। इसके अलावा जगतपुर में ऊंचाहार के तहसीलदार प्रमुख को शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह समाप्त होने के बाद तुरंत ही पहली बैठक होगी। सभी ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक कराने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि यह बैठक औपचारिक ही होगी लेकिन बैठक की प्रक्रिया पूरी करानी होगी।
ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल 16 मार्च को ही खत्म हो गया था। हालांकि खातों के संचालन के लिए संबंधित तहसीलों के एसडीएम को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया था। करीब चार महीने बाद नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाए जाने के बाद फिर से विकास कार्य शुरू होंगे।
अप्रैल में क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों का चुनाव कराया गया था। 10 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख का चुनाव कराया गया था। अब ताजपोशी होने के बाद ब्लॉकों में विकास का पहिया दौड़ेगा।
सीडीओ अभिषेक गोयल ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों में दो शिफ्ट में शपथ ग्रहण कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। सात ब्लॉकों में अपराह्न दो बजे और 11 ब्लॉकों में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण के बाद क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें