फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सेप्टिक टैंक में गिरकर तीन साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
मृतक अन्वी। - फोटो : मृतक अन्वी।
विज्ञापन
रोहनिया (रायबरेली)। कलकलियापुर के मजरे रसूलपुर में तीन वर्षीय अन्वी की सोमवार को शौचालय के सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत हो गई। परिजनों को दो घंटे बाद हादसे की जानकारी हुई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्ची की मौत से बेहाल परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी अनिल मौर्या खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब दो बजे उनकी बेटी अन्वी घर के पास खेल रही थी। घर के लोग घरेलू कार्य में व्यस्त थे। कुछ देर बाद जब बच्ची नहीं दिखाई दी तो खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। अनिल ने बताया कि दो दिन पहले शौचालय के सेप्टिक टैंक की सफाई कराई थी। ढक्कन खुला था। ऐसे में आशंकावश जब टैंक में झांक कर देखा गया तो बच्ची उसके अंदर अचेत पड़ी मिली।
उसे निकाल कर सलोन के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने जवाब दे दिया। इस पर रायबरेली स्थित एम्स लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजन बिलख पड़े। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें