फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: करंट की चपेट में आकर तीन श्रमिक झुलसे

Mon, 17 Aug 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर। ऊंचाहार क्षेत्र के बाबा का पुरवा गांव के पास बिजली के खंभे के बगल में होर्डिंग लगाते समय करंट की चपेट में आने से तीन श्रमिक झुलस गए। इससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


झुलसे श्रमिकों को सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिल एरिया थाने के बालापुर निवासी दिलीप यादव (20), महराजगंज क्षेत्र के पिंडारी निवासी अतुल कुमार (20), रतापुर निवासी अमित (21) होर्डिंग लगाने का काम करते हैं। रविवार शाम एक निजी अस्पताल के प्रचार की होर्डिंग लगाने गए थे।

रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर बाबा का पुरवा गांव के पास बिजली के खंभे के पास लगाने के दौरान होर्डिंग बिजली के तार में छू गई। इससे तीनों झुलस गए। तीनों को जगतपुर सीएचसी ले जाया गया। डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद श्रमिकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें