रायबरेली। जिले के 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। सुबह बारिश के कारण कम रोगी पहुंचे। बदले मौसम के कारण लोग तेजी से बुखार की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों ने संक्रामक रोगों से बचने की सलाह दी।
मेले में 1911 रोगियों की सेहत जांची गई। सर्दी जुकाम के 159 रोगी इलाज कराने पहुंचे। बुखार के 301, सांस के 85, पेट दर्द के 102 रोगियों समेत अन्य ने उपचार कराया। खीरों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एकौनी, दृगपालगंज, देवगांव में रोगी इलाज कराने पहुंचे। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परशदेपुर में 55 मरीज का इलाज कर दवा दी गई। चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि डायबिटीज, चर्म रोग से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद दवा वितरित की गई।
सरेनी के तेजगांव, दीनशाह गौरा के जलालपुर धई, गोविंदपुर माधव, रसूलपुर धरावां, सतांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहजौरा व सतांव 70 मरीजों का इलाज किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटघर में 73 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. अकील अहमद ने लोगों को गर्मी में सावधानी बरतने की सलाह दी। कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।