फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तंत्र मंत्र का झांसा देकर तीन महिलाओं को लूटा

Wed, 28 May 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। साधु वेश में घर पर रह रहे दो लोगों ने तीन महिलाओं को तंत्र-मंत्र का झांसा देकर जेवरात और नकदी लूट ली। बाइक लेकर भाग गए। होश में आने पर महिलाओं को घटना की जानकारी हुई। परिवारजन ने मामले की शिकायत थाने में की है।
विज्ञापन


कनहा गांव निवासी बद्री प्रसाद लगभग तीन दशक पूर्व घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। कुछ दिन बाद साधु के वेश में वह घर जाने लगे। 15 दिन पहले वह एक साथी के साथ गांव आए और अपने दादा के बेटे तेज बहादुर के घर में रहने लगे। आरोप है कि दोनों गांव में तंत्र-मंत्र करते थे।

सोमवार को तेज बहादुर के घर में उनकी मां भगवान देई व पत्नी नीलम व भाभी सपना थीं। इसी बीच दोनों आरोपियों ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिलाओं को बेहोश कर घर में रखे जेवरात, नकदी और बाइक लेकर भाग गए। महिलाओं को जब होश आया तो दोनों घर में नहीं थे। घर में सामान बिखरा देख घर में लूट होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


सूचना के बाद पीड़ित तेजबहादुर ने कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें