रायबरेली। जिले में सर्पदंश की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस साल यह संख्या बढ़कर 200 से अधिक हो गई है। अब तक 10 से अधिक लोग जान भी गवां चुके हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आए सात वर्ष के बच्चे समेत सर्पदंश के तीन मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
शुक्रवार को तेलियानी डलमऊ निवासी आनंद (17) पुत्र लालबहादुर, मिल एरिया क्षेत्र के रुस्तमपुर निवासी कान्हा (7) पुत्र अनिवेश और शिवगढ़ के अधरखेड़ा निवासी लीलावती (50) पत्नी मुन्हे को सर्पदंश के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी मेडिकल ऑफीसर आरएस पटेल ने बताया कि सर्पदंश के तीनों मरीजों का इलाज किया जा रहा है। तीनों मरीजों की हालत में सुधार है।