फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

Fri, 11 Jul 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। महिला के साथ लूट करने वाले तीन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने अवैध असलहा के साथ 5820 रुपये व पर्स बरामद किया है। बदमाश गिरोह बनाकर लूट की घटना को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


सात जुलाई को डलमऊ के घुरवारा में पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर सावित्री देवी का पर्स बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिया था। पर्स में जरूरी कागजात के साथ 5820 रुपये थे। मामले की तहरीर थाने में दी गई थी। पुलिस ने खुफियातंत्र को सक्रिय किया तो पता लगा कि बदमाश बृहस्पतिवार रात ग्राम गौतमन का पुरवा मजरे चक मलिक भीटी आ रहे हैं।

इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। रात करीब दो बजे बाइक पर ग्राम धमनीखेड़ा मजरे रामपुर मझिगवां सरेनी निवासी अनुराग, ग्राम नरेंद्रपुर निवासी दीपक त्रिपाठी, ग्राम कुंजा का पुरवा मलकेगांव सरेनी निवासी राकेश यादव आते दिखे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो दीपक ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिससे गोली दीपक के दाहिने पैर में लगी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। घायल दीपक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए डलमऊ पुलिस टीम लगी थी। मुठभेड़ में गिरफ्तार तीनों बदमाशों ने मिलकर सावित्री के साथ लूट की घटना अंजाम दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें