फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मोबाइल छीनने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Fri, 31 Oct 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लोगों से मोबाइल छीनने वाले अमेठी के तीन बदमाशों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाश काफी समय से रायबरेली शहर में सक्रिय रहकर घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। बदमाशों के पास से छीने गए छह मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. यशवीर सिंह के मुताबिक सुबह करीब सात बजे मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल छिनैती करने वाले बदमाश सई नदी पुल के पास हैं। ये सभी लूटे गए मोबाइलों को बेचने के फिराक में हैं। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी करते हुए तीन बदमाशों को पकड़ा। इसमें अमेठी जिले के जायस कस्बे के कंचाना नई बस्ती निवासी मो. कुर्शीद उर्फ खुर्शीद, महबूब अंसारी उर्फ कल्लू और सिखाना हवेली निवासी आशीष कौशल शामिल हैं।


एसपी के मुताबिक बदमाशों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी खुर्शीद व महबूब बाइक से घूम-घूमकर मौका पाते ही लोगों के मोबाइल छीन लेते थे। आरोपी आशीष मोबाइल लॉक तोड़ने, छिपाने और बेचने का काम करता था। इनका एक साथी मो. सैफ भी है, जो भी घटनाओं को अंजाम देने में शामिल रहता था। सैफ इस समय जेल में है। बदमाशों के आपराधिक इतिहास का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें