फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में छात्र समेत तीन की मौत, सात घायल

Sat, 14 Nov 2015 10:45 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सूदनखेड़ा गांव निवासी व कक्षा नौ का छात्र हिमांशु (14) शनिवार सुबह अपनी बहन नेहा (11) और मामा राजकुमार के साथ टेम्पो से नाना के गांव गोझरी जा रहा था।
विज्ञापन


चालक समेत दो लोग और टेम्पो पर सवार थे। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर गोझरी गांव के बाहर अचानक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों की मानें तो तीन बार टेम्पो पलटा।

इससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। उसकी बहन नेहा और मामा राजकुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


घायल चालक समेत दो अन्य मौके से भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरुबख्शगंज थानेदार अनिल सिंह ने बताया कि टेम्पो पलटने से एक किशोर की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं।

टेम्पो को कब्जे में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।

भदोखर थाना क्षेत्र के देदानी गांव निवासी बृजेंद्र बहादुर सिंह उर्फ बृजभान सिंह (32) मुंबई में रह कर टैक्सी चलाता था। उसके परिवारीजन सदर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले में किराए का मकान रह कर रहते हैं।

त्योहार पर बृजभान घर आया था। शनिवार को घर में बिजली के बोर्ड में प्रेस लगा रहा था, इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। झटका लगने से उसका सिर दीवार से टकरा गया।

परिवारीजन और पड़ोसी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्र का कहना है कि करंट लगने से बृजभान की मौत हुई है।

उधर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह गरीब रथ एक्सप्रेस से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के विष्णु नगर निवासी आभाष ठाकुर (20) पुत्र अशोक ठाकुर के चाचा आदेश दिल्ली में रहते हैं।

दो दिन पहले आभाष चाचा के साथ दीपावली मनाने दिल्ली गया था। रात में गरीब रथ एक्सप्रेस से लौट रहा था। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो आभाष उतरने लगा।

बताते हैं कि ट्रेन से उतरते समय वह नीचे गिर पड़ा। इसी बीच ट्रेन चल दी। इससे ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। जीआरपी थानेदार विमल कुमार सरकार का कहना है कि गरीब रथ एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत हुई है।

महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को सिरसोई मजरे जमुरावां निवासी कुलदीप कुमार अपने छोटे भाई दलबीर को बाइक से हलोर छोड़ने गया था।

गांव के निकट ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे कुलदीप घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि बड़े भाई प्रदीप कुमार की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक बाबू निवासी तारापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

रायबरेली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को नशे में धुत एक युवक रेल ट्रैक पर गिरकर बेहोश हो गया। जीआरपी थानेदार विमल कुमार सरकार ने बताया कि युवक स्टेशन पर आया था।

वह नशे में था। इसी दौरान रेल ट्रैक पर गिर पड़ा। उसे बेहोशी अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होश आने पर ही उसके नाम पते की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें