फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पुल तोड़ते समय मलबा गिरने से तीन घायल

Fri, 28 Nov 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
नइया नाले में पुल तोड़ते समय जेसीबी पर गिरा मलबा।
विज्ञापन
महराजगंज। चंदापुर-महराजगंज मार्ग पर जर्जर पुल को तोड़ते समय अचानक मलबा जेसीबी पर गिर पड़ा। इससे जेसीबी चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पहरावां गांव के पास नइया नाले पर पुल बना है, जो जर्जर है। लोक निर्माण विभाग की ओर से यहां नए पुल का निर्माण कराया जाना है। कार्यदायी एजेंसी के ठेकेदार की ओर से पुराने पुल को तोड़वाने का काम कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे पूरे फेरू मजरे चंदापुर निवासी जेसीबी चालक रेहान अली (18) पुल तोड़ रहे थे। उसके साथ हेल्पर राजकरन व राजबाबू थे।

इसी दौरान मलबा जेसीबी पर गिर गया। इससे जेसीबी मलबे में दब गई। जेसीबी पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक रेहान को जिला अस्पताल रेफर किया गया। उप जिलाधिकारी गौतम सिंह ने बताया कि पुल तोड़ते समय हादसा हुआ है। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें