फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मुराईबाग-फतेहपुर मार्ग पर तीन घंटे लगा जाम

Sun, 28 Jun 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में फतेहपुर मार्ग पर गंगा पुल के पास जाम लगने से फंसे वाहन।
विज्ञापन
रायबरेली। मुराईबाग-फतेहपुर मार्ग पर शनिवार को करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ये रहे कि मुराईबाग कस्बे से लेकर गंगा नदी पुल तक करीब तीन किमी वाहनों की कतारें लगी रहीं। बेतहाशा गर्मी में जाम में फंसे लोग पसीने से तरबतर हो गए।
विज्ञापन


मुराईबाग और डलमऊ चौकी पुलिस में तैनात पुलिसकर्मी भी नदारद रहे। मामला सीओ डलमऊ तक पहुंचा तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजकर जाम हटवाकर यातायात सामान्य कराया। गेंगासो गंगा नदी पुल से भारी वाहनों ट्रक, डंपर आदि का आवागमन बंद है। ऐसे में भारी वाहन डलमऊ गंगा नदी पुल ससे होकर रायबरेली और फतेहपुर आते-जाते हैं। शनिवार एक बजे से लेकर करीब तीन बजे तक मुराईबाग कस्बे से गंगा नदी पुल फतेहपुर की सीमा तक जाम लगा रहा।

करीब डेढ़ किमी की दूरी पर दो पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। बावजूद चौकियों पर तैनात जिम्मेदार इसको लेकर गंभीर नहीं दिखे। रायबरेली और फतेहपुर के बीच चलने वाली रोडवेज बसें तक जाम में फंसी रही। फतेहपुर से डंपर लेकर मुराईबाग की तरफ आ रहे चालक दिनेश यादव ने बताया कि गंगा नदी पुल के पास एक घंटे से वाहन रोक रखा है। जाम की वजह से वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहा है। सीओ डलमऊ गिरजाशंकर ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजकर जाम हटवाया गया।
विज्ञापन





मनमाने तरीके से दौड़ाए जा रहे वाहन
मुराईबाग से गंगा नदी तक जाम लगने की सबसे बड़ी वजह है कि मनमाने तरीके से ओवरलोड वाहन दौड़ाए जा रहे हैं। इसको लेकर कोई रोकटोक नहीं हो रही है। ओवरलोड वाहनों के संचालन के चलते सड़क खस्ताहाल है। कदम कदम पर जानलेवा गड्ढे हैं। सड़क मरम्मत को लेकर भी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। क्षेत्रीय अंजनी प्रसाद, विमल यादव कहते हैं कि हर दिन जाम से परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसको लेकर कोई ठोस व्यवस्था की जानी चाहिए। पुलिस भी सतर्क रहे तो जाम की समस्या से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें