रायबरेली। सहायक आयुक्त (ड्रग) दीपक शर्मा ने शुक्रवार को एम्स के सामने संचालित ओम सांई मेडिकल स्टोर, साइकोरा मेडिकल स्टोर और आइकॉन मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण कर जांच की। दुकानों पर मास्क और सैनिटाइजरों की उपलब्धता व बिलों को भी चेक करने के साथ ही बिक्री के संबंध में जानकारी ली।
उन्होंने ओम साईं मेडिकल स्टोर और साइकोना मेडिकल स्टोर से एक-एक दवा का नमूना सील करके जांच के लिए भेजा। साथ ही तीनों दुकानों पर मिली खामियों पर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
सहायक आयुक्त (ड्रग) दीपक शर्मा ने बताया कि तीन दुकानों को चेक किया गया। दो नमूने जांच के लिए भेजे हैं। तीनों दवा विक्रेताओं को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।