फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तीन डॉक्टर फिर भी छह घंटे हो रही अल्ट्रासाउंड जांच

Tue, 29 Apr 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए खड़ी महिलाएं।
विज्ञापन
रायबरेली। जिला महिला अस्पताल में तीन चिकित्सक उपलब्ध होने के बाद भी 24 घंटे अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा अब तक शुरू नहीं हो सकी है। तीनों डॉक्टर मात्र छह घंटे ही जांच कर रहे हैं। ओपीडी के बाद भर्ती होने के लिए पहुंच रहीं प्रसूताओं को बाहर से जांच करानी पड़ रही है। यह मामला निरीक्षण पर आईं एनएचएम की मिशन निदेशक पिंकी जोवेल के सामने उठने के बाद गरमा गया है। अब रात में भी अल्ट्रासााउंड जांच शुरू कराने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट विष्णुकांत ओझा तैनात हैं। इसके अलावा सोनोलॉजिस्ट का प्रशिक्षण लेने के बाद चिकित्सक डॉ. अनुपम सिंह और डॉ. मो. सादिक काम कर रहे हैं। शासन की मंशा पर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को 24 घंटे जांच और इलाज की सुविधा दी जाएगी। अल्ट्रासाउंड जांच करने के लिए तीन चिकित्सक उपलब्ध होने के बाद भी मात्र सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ही जांच की सुविधा मिल रही है।

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. निर्मला साहू ने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जांच करने के लिए तीन चिकित्सक उपलब्ध हैं। दोपहर दो बजे के बाद प्रसूताओं को जांच की सुविधा मुहैया कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें