फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन को तीन दिन का अल्टीमेटम, डीएम को हटाओ नहीं तो आंदोलन

विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को सीएमओ कार्यालय स्थित एएनएमटीसी सेंटर में आयोजित विभिन्न संगठनों की बैठक - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। समीक्षा बैठक में सीएमओ को अपमानित किए जाने के बाद डीएम के खिलाफ सभी स्वास्थ्य संगठनों ने सोमवार को आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। एएनएमटीसी में संगठनों की हुई सामूहिक बैठक में शासन को अल्टीमेटम दिया कि डीएम का तीन दिन में तबादला किया जाए। ऐसा न करने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। आंदोलन से होने वाले नुकसान के लिए शासन और प्रशासन की पूरी तरह से जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय स्थित एएनएमटीसी में सोमवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, प्रांतीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ, मातृ शिशु महिला कर्मचारी संघ, एनएचएम कम्युनिटी प्रोसेस संविदा कर्मचारी संघ, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, लैब टेक्नीशियन संघ, बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन, एएनएम/एनएमएस संघ, एनएचएम संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, वेटनरी फार्मासिस्ट एसोसिएशन आदि संगठनों के अध्यक्ष व महामंत्रियों ने बैठक हुई।
डीएम को क्लीनचिट देने पर पीएमएस संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष को हटाए जाने के बाद संगठनों की सोमवार को दूसरी बैठक में पदाधिकारियों में आक्रोश देखने को मिला। पीएमएस के अध्यक्ष डॉ. एलपी सोनकर ने कहा कि 04 सितंबर की रात डीएम ने कैंप कार्यालय में बैठक के दौरान सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा को कड़े शब्दों में अपमानित किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कोरोना काल में दिनरात काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद भी उनकी हौसला आफजाई न करके उत्पीड़न का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इसका पूरी तरह से विरोध करता है। बैठक में शामिल सभी संगठनों के अध्यक्ष और महामंत्रियों ने डीएम के कृत्य की निंदा करते हुए शासन से उन्हें तीन दिन में स्थानांतरित किए जाने की मांग की है। ऐसा न करने पर सभी संगठन सामूहिक रूप से आंदोलन शुरू करेंगे।
बैठक में डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. राजेश गौतम, डॉ. वीके सिंह चौहान, डॉ. राधा कृष्ण, डॉ. एके जैसल आदि मौजूद रहे। जिले में कोरोना से मौत होने पर एएनएम को जिम्मेदार ठहराने के निर्देश की सोमवार को मातृ शिशु महिला कर्मचारी संघ ने कड़ी निंदा करते हुए सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। संघ की मंत्री रामा यादव ने कहा कि एएनएम पूरी जिम्मेदारी से काम कर रही हैं, लेकिन डीएम ने पूर्व में बैठक में निर्देश दिए हैं कि कोरोना से मौतों पर एएनएम जिम्मेदार होंगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संघ की ओर से डीएम के आदेश की निंदा करते हुए कार्रवाई होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
एनएचएम कम्युनिटी प्रोसेस संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामबरन रावत ने सीएमओ को पत्र भेजकर डीएम के खिलाफ प्रदेश भर में संघ की ओर से जरूरत पड़ने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने डीएम की ओर से सीएमओ के साथ किए गए बर्ताव की घोर निंदा भी की है। साथ ही संगठन का आंदोलन में पूरी तरह से समर्थन देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें