फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 16 Nov 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
पुलिस भुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी।
विज्ञापन
लालगंज। अंबारा पश्चिम मोड़ के पास शुक्रवार रात पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उपचार के बाद तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया। लालगंज पुलिस ने देर रात करीब एक बजे बहाई चौकी के आगे डलमऊ रोड पर चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। पुलिस को देखकर बाइक सवार बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर अंबरा पश्चिम मोड़ के पास उनकी बाइक फिसल गई।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के फौजदारी बाजार निवासी चिंटू, भागलपुर जिले के सबोर थाना क्षेत्र के ठठेरी ठेला निवासी करन उर्फ अमन कुमार दबोच लिया। मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के रितिक ने भागने के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रितिक के बाएं पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के मुताबिक तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया। रितिक के पास से तमंचा और 21 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपियों के पास सोने के झुमके मिले हैं।

कुछ दिन पहले आचार्य नगर में जेवरात साफ करने के बहाने एक महिला के कीमती झुमके उड़ाने की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा शांति नगर बाईपास में बैंक से रुपये निकालकर लौट रही महिला को रोककर उसके गहने लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें