फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील की गई बिंडीज ब्रांड की तीन पेटी देसी शराब चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज-बछरावां (रायबरेली)। बछरावां कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात पुलिस-प्रशासन अफसरों की ओर से सील की गई बिंडीज ब्रांड की तीन पेटी देसी शराब चोरी हो गई। चोरी गई शराब का सैंपल लेकर जांच के लिए भी भेजा गया था। घटना का खुलासा होने पर हड़कंप मच गया। लोगों ने चोरी की घटना के लिए बछरावां कोतवाल को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस दुकान के सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मिल एरिया थाना क्षेत्र के अमावां निवासी देवी प्रसाद पाल की बछरावां कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर गांव देशी शराब की दुकान है। दुकान का संचालन उसका बेटा शैलेंद्र करता है। जहरीली शराब से महिला समेत 11 लोगों की मौत होने के बाद एसडीएम महराजगंज सालिगराम वर्मा, सीओ रामकिशोर सिंह ने रविवार को देवी प्रसाद की हसनपुर गांव स्थित शराब की दुकान पर छापा मारकर 15 पेटी शराब को सील कर दिया था। इसमें तीन पेटी शराब बिंडीज ब्रांड की थी। बिंडीज ब्रांड की शराब का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। रात में सील की गई तीन पेटी शराब चोरी हो गई। सोमवार की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मामले में सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ का कहना है कि मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।
सेहत के लिए हानिकारक शराब, न करें सेवन-वंदना
सीओ सदर वंदना सिंह ने रविवार की रात शारदा नहर के किनारे बसे गांव में जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान सीओ ने लोगों को बिंडीज ब्रांड की देसी शराब का सेवन कतई न करने की सलाह दी। कहा कि शराब सेहत के लिए हानिकारक है। इसके पीने से आप लोगों की जान जा सकती है। इसलिए शराब का सेवन न करें। यदि कोई शराब की बिक्री कर रहा है तो उसकी सूचना तत्काल दी जाए। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें