फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग के चलते छात्र को उतारा गया था मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। महराजगंज पुलिस और एसओजी टीम ने छात्र की हत्या के मामले में मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस की मानें तो प्रेम-प्रसंग के चलते छात्र को मौत के घाट उतारा गया था। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो और कुल्हाड़ी को बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने बताया कि महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी एवं ग्रेजुएशन के छात्र संजय उर्फ देवानंद यादव (24) की चार दिन पहले हत्या कर दी गई थी। उसकी सिरकटी लाश गांव के बाहर मिली थी। सीओ महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी के निर्देशन में पुलिस मामले की पड़ताल कर रही थी।
कोतवाल अरुण कुमार सिंह, एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ छात्र की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी आशीष सिंह, जिहवा निवासी लवलेश सिंह, हलोर निवासी शुभम उर्फ आशीष पटेल को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

मृतक संजय का एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घटना का मुख्य आरोपी आशीष इसका विरोध कर रहा था। इसी वजह से आशीष ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्र की हत्या कर दी। कोतवाल का कहना है कि घटना का मुख्य आरोपी आशीष अपनी गाड़ी में हमेशा कुल्हाड़ी रखा था। पहले चारों ने बैठकर शराब पी थी। इसके बाद आशीष ने कुल्हाड़ी से करीब छह बार वार करके छात्र को मार दिया था। पकड़ा गया आरोपी लवलेश मुख्य आरोपी आशीष के बड़े भाई का साला है। लवलेश के कहने पर ही मृतक घटना वाले दिन घर से बाहर गया था। इसी का फायदा उठाकर उसे मार दिया गया था।
पुलिस टीम को मिलेगा 10 हजार का इनाम
छात्र की हत्या का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा। सीओ ने बताया कि महराजगंज कोतवाल अरुण कुमार सिंह, शिवगढ़ थानेदार राकेश सिंह, एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक विभाकर शुक्ला समेत 18 सदस्यीय पुलिस टीम को आईजी और पुलिस अधीक्षक की ओर से पांच-पांच हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें