रायबरेली। एसजीपीजीआई लखनऊ से 24 और रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आई है। इसमें चार डॉक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करने के में लगी डॉक्टरों व अन्य स्टाफ की 24 सदस्यीय टीम के साथ ही 125 लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
लगातार जिले में कोरोना का संक्रमण थमने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। कई दिनों से कोरोना संक्रमण के नए मरीज नहीं मिले हैं। मंगलवार को भी चार डॉक्टरों समेत 24 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई।
इसके अलावा 123 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसमें रॉयन स्कूल में मरीजों का इलाज करने में लगी स्वास्थ्य विभाग की 25 सदस्यीय टीम भी शामिल है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि 24 और रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। 123 लोगों के सैंपल जांच के लिए और भेजे गए हैं।