बछरावां क्षेत्र के बाबूगंज मजरे अटरा गांव में चोरी के लिए खोली गई छत।
- फोटो : बछरावां क्षेत्र के बाबूगंज मजरे अटरा गांव में चोरी के लिए खोली गई छत।
बछरावां। बाबूगंज के अटरा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर आलमारी में रखी नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार को घर लौटे मकान मालिक को वारदात की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
गांव के रिंकू शुक्रवार को महराजगंज कस्बे में अपनी बीमार मां को देखने गए थे। घर पर कोई नहीं था। रात में चोर पीछे की दीवार के सहारे छत पर चढ़े और फिर सीढ़ी के सहारे घर में दाखिल हुए। चोरों आलमारी में रखे करीब दो लाख कीमत के जेवरात व 25 हजार नकद पार कर दिया। सुबह घर लौट रिंकू को वारदात की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पड़ोस के घर में चोरी का प्रयास
रिंकू के घर से करीब 20 मीटर दूर रहने वाले पड़ोसी गुड्डू ने बताया कि उनके घर भी चोरी का प्रयास हुआ। छत पर लगे दरवाजे को किसी ने खोलने की कोशिश की। आवाज होने पर घरवालों की नींद टूट गई। घर में हलचल होने पर चोर भाग निकले। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि शाम होते की पुलिसकर्मी नदारद हो जाते हैं। गश्त में लापरवाही के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।