फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नहर की सफाई में मनमानी, किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मनमानी के विरोध में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : मनमानी के विरोध में प्रदर्शन करते किसान।
विज्ञापन
शिवगढ़। लखनऊ खंड की शारदा सहायक से निकली शिवगढ़ रजबाहा की सफाई में की गई मनमानी से किसानों में रोष है। नाराज किसानों शनिवार को रजबाहा के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया। पड़रिया के किसान रामपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, राधेलाल मिश्र, रामबरन पांडेय, हसमत अली व रामबरन यादव ने बताया कि रजबाहा की सफाई में सिर्फ औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं। सिल्ट की सफाई न होने से खेत तक पानी नहीं पहुंच रहा है। पानी के अभाव में फसलें चौपट हो रही हैं। अधिशासी अभियंता सिंचाई लखनऊ खंड मुकेश वैश्य ने बताया कि अभी सफाई का काम चल रहा है। जूनियर इंजीनियर को मौके पर भेज कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें