फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: राष्ट्रपति के दौरे के लिए होगा रूट डायवर्जन

Thu, 27 Nov 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 28 नवंबर को लखनऊ में भ्रमण कार्यक्रम है। इसके चलते रायबरेली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन


27 नवंबर की रात्रि 12 बजे से 28 नवंबर को कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन किया गया है। यातायात व्यवस्था के तहत प्रयागराज व रायबरेली रोड से लालगंज बाईपास नहर तिराहा बछरावां से बस व भारी वाहन लखनऊ की ओर नहीं जा सकेंगे। सभी भारी वाहन व बस लालगंज बाईपास नहर तिराहा बछरावां से पश्चिम गांव (समौधा) तिराहा बछरावां से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

इसी तरह उन्नाव, लालगंज, गुरूबक्शगंज की तरफ से आने वाले वाहन भी पश्चिम गांव (समौधा) तिराहा से बछरावां और शिवगढ़ से होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें