फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 से ज्यादा होंगी शादियां, 30 करोड़ कारोबार उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अक्षय तृतीया पर्व पर बाजार की रौनक में चार चांद लग गए हैं। सराफा कारोबार के साथ ही बैंड बाजा व बरात और साज सज्जा, फूल कारोबारियों के पास फुर्सत नहीं हैं। सभी व्यस्त हैं। पहले से ही मैरिज होम और होटल बुक हो चुके हैं। अक्षय तृतीया के मौके पर मंगलवार को जिले में 150 से ज्यादा शादियां होंगी। कारोबारियों के मुताबिक इस बार अक्षय तृतीया पर सराफा व कपड़ा को मिलाकर 30 करोड़ से ज्यादा के कारोबार होने की उम्मीद है। कोरोना के चलते दो साल बाद अक्षय तृतीया के मौके पर बाजारों में रौनक दिख रही है। इस दिन सोने की ज्यादा बिक्री होती है। साथ ही चांदी और हीरे के आइटम भी खरीदे जाते हैं। सोमवार को शहर के कैपरगंज स्थित सराफा की दुकानों पर महिलाओं ने पहुंचकर सोने-चांदी के जेवर की खरीदारी की।
विज्ञापन

सत्य नगर की रहने वाली संध्या अग्निहोत्री, कल्लू का पुरवा की रहने वाली मालती ने बताया कि उन्होंने अक्षय तृतीया के लिए सोने की अंगूठी खरीदी है। वहीं मुंशीगंज की रहने वाली अनामिका गुप्ता कहती हैं कि उन्होंने चांदी की बिछिया खरीदी है। राना नगर की रहने वाली आराधना सोनकर बताती हैं कि अक्षय तृतीया पर सोने की अंगूठी खरीदी है। खास बात यह है कि अक्षय तृतीया के साथ-साथ सहालग का सीजन होने के कारण बाजार में आभूषणों की अच्छी खासी डिमांड है।
नए हलके वजन की ज्वैलरी खरीदने में महिलाएं रुचि दिखा रही हैं। कलरफुल ज्वैलरी की खरीदारी के लिए भी लोग आगे आ रहे हैं। सराफा के साथ ही कपड़ा कारोबार भी में भी चहल-पहल दिख रही है। लोग कपड़े की भी खरीदारी कर रहे हैं। कपड़ा व्यवसायी अजय गुप्ता कहते हैं कि महंगाई के बाद भी लोग शादियों में खानपान को लेकर लोग समझौता नहीं कर रहे हैं। सहालग और अक्षय तृतीया के मद्देनजर बाजार में दो साल बाद रौनक दिख रही है। लोग खरीदारी करने बाजार आ रहे हैं। 20 करोड़ से ज्यादा का कपड़ा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस बार दिख रही चहल-पहल
सराफा व्यवसायी सुदीप अग्रवाल, अभय प्रताप सिंह, शुभम वाजपेयी कहते हैं कि कोरोना के चलते दो साल बाद अक्षय तृतीया पर बाजार में कुछ हद तक रौनक दिख रही है। सहालग भी चल रही है। इसलिए लोग ज्वैलरी खरीद रहे हैं। खासकर अक्षय तृतीया पर महिलाएं सोने की अंगूठी और चांदी की बिछिया की खरीदारी कर रही हैं। इससे कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।
अच्छा कारोबार होने की उम्मीद
सराफा स्वर्णकार महासभा के महामंत्री प्रमोद वर्मा कहते हैं कि अक्षय तृतीया पर इस बार सराफा का 10 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। दो साल कोरोना के चलते हम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। कारोबार चौपट हो गया। अब धीरे-धीरे कारोबार आगे बढ़ रहा है। अक्षय तृतीया पर उम्मीद है कि बेहतर कारोबार होगा। महिलाएं सोने की अंगूठी और चांदी की बिछिया, पायल की खरीदारी अधिक कर रही हैं।
यह पूजा अर्चना का शुभ मुहूर्त
पंडित दिवाकर पांडेय ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन पूजा अर्चना का शुभ मुहूर्त सुबह पांच बजकर 26 मिनट से दोपहर 12 बजकर दो मिनट बजे तक है। इसी के अनुसार सभी को पूजन अर्चना करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सहालग तेज है। जिले में करीब 150 से ज्यादा शादियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें