फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जिले की 980 ग्राम पंचायतों में होगा चुनावी घमासान

Sat, 12 Jul 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। वर्ष 2026 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रस्तावित है। इसके लिए प्रदेश में पंचायतों के परिसीमन का काम शुरू किया गया है। जिले में जनसंख्या का नया आंकड़ा न आने के कारण परिसीमन की उम्मीद नहीं है लेकिन सात ग्राम पंचायतों के नगर पंचायत में शामिल होने के बाद अगले चुनाव में 980 पंचायतों में चुनावी घमासान होगा। हालांकि ग्राम पंचायतों में संभावित दावेदार अब से ही तैयारियों में जुट गए हैं। अगला चुनाव और दिलचस्प होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन


जिले के शिवगढ़ ब्लॉक की सात ग्राम पंचायतों को मिला नगर पंचायत शिवगढ़ बनाया गया है। इस नगर पंचायत में ग्राम पंचायत शिवगढ़, ढेकवा, पिपरी, भवानीगढ़, सरायछत्रधारी, कुंहरावां और शिवली को शामिल किया गया है।

कुंहरावा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव मूसापुर के कुछ भाग को ही नगर पंचायत में शामिल किया गया। गांव की करीब 418 की आबादी को पड़ोसी ग्राम पंचायत दहिगवां में शामिल कर दिया गया है। ऐसा किए जाने से दहिगवां की जनसंख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


उधर, नगर पंचायत सलोन का आंशिक विस्तार हुआ है। ग्राम पंचायत सलोन देहात को सलोन नगर पंचायत में शामिल कर दिया गया है। ऐसा होने से सलोन ब्लॉक में ग्राम पंचायतों की संख्या 86 से घटकर 85 रह गई है जबकि शिवगढ़ में 43 के स्थान पर 36 ग्राम पंचायतें शेष बची हैं।

जिले के अन्य ब्लॉकों में ग्राम पंचायतों के इधर-उधर न किए जाने के कारण अब 980 ग्राम पंचायतें बची हैं। इन्हीं ग्राम पंचायतों में वर्ष 2026 में पंचायत चुनाव को लेकर घमासान होगा।


गांवों में अभी से गुणा-भाग का खेल शुरू
पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण आना बाकी है लेकिन गांवों में संभावित दावेदार अभी से ही माहौल बनाने में जुट गए हैं। वर्तमान प्रधानों के खिलाफ शिकायतें करके उन्हें बदनाम करने की कोशिश और गड़बड़ी करने वाली ग्राम पंचायतों में प्रधानों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई कराने का खेल चल रहा है। आरक्षण तय होने के बाद सीट चाहे जो हो लेकिन गांवों में अंदर ही अंदर चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है।



जिले में 988 ग्राम पंचायतें पूर्व में थीं। शिवगढ़ नगर पंचायत में सात और सलोन में एक ग्राम पंचायत के शामिल होने के बाद जिले में अब 980 ग्राम पंचायतें बची हैं। परिसीमन के संबंध में अब तक कोई दिशा-निर्देश नहीं आया है। जो भी निर्देश मिलेंगे, उसी आधार पर तैयारियां पूरी कराई जाएंगी।
विज्ञापन

-जितेंद्र सिंह, प्रभारी डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें