नसीराबाद (रायबरेली)। विकास खंड छतोह में आठ स्कूल ऐसे भी हैं जो मान्यता से अधिक कक्षाएं चला रहे हैं। इनको नोटिस दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार ने बताया कि जानकी देवी पब्लिक स्कूल गढ़ा में मान्यता आठ तक है लेकिन कक्षाएं इंटर तक चलाई जा रही हैं।
एनएम जीनियस पब्लिक स्कूल की मान्यता पांच तक की है लेकिन हाईस्कूल तक कक्षा संचालित हो रही है। अंश पब्लिक स्कूल को कक्षा आठ तक की मान्यता है लेकिन हाईस्कूल तक कक्षाएं चल रही हैं। एसजेएसएम पब्लिक स्कूल भेलिया में पांच तक की मान्यता लेकर आठ तक चलाया जा रहा है। डीपीएस पब्लिक स्कूल सोमवंशी लहेंगा में पांच तक मान्यता लेकर इंटर तक की कक्षाएं चलाई जा रही हैं।
जयनाथ पब्लिक स्कूल मऊ मार्ग नसीराबाद में पांच तक की मान्यता लेकर इंटर तक चलाया रहा है। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल धरई चौराहा की पांच तक मान्यता है और 12 तक की पढ़ाई हो रही है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इन सभी विद्यालयों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।